फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनेंगी नौ सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के
विज्ञापन

तहत जिले में बनेंगी नौ सड़कें
लोक निर्माण विभाग ने सड़कों की तैयार की डीपीआर
स्वीकृति के लिए भेजीं, दो दर्जन गांव होंगे लाभान्वित
बलदेव राज
कुल्लू। जिला कुल्लू में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत नौ सड़कों का निर्माण किया जाएगा। सड़कों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार कर दी है। डीपीआर बनाकर अब स्वीकृति के लिए सरकार के पास भेज दी गई हैं। उक्त सड़कों के निर्माण से दो दर्जन से अधिक गांवों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।
सड़कों के निर्माण में करोड़ों का बजट भी खर्च किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग जिन सड़कों की डीपीआर तैयार की है। उनमें से अधिकतर सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों की हैं। इसमें बंजार की गुशैणी-पेखली, देहुरी-सुनाथ-श्रीकोट सड़क, खड़ीहार-लिंगरबसू, बदाह-पाहनाला-शिल्लीहार, धारा बसोगी, चनियाज-नाजन, दोहरानाला - शिल्लीहार, लोरन पुंगीनाला से डुखरीगाहर और एनएच 21 से बराण सड़क को लोक निर्माण विभाग ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत डाला है। सड़कों के निर्माण से करीब दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों को सड़क की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

गौर रहे कि इन सड़कों को वित्तीय वर्ष 2017-18 के दौरान स्वीकृति के भेजा गया है। विभाग के अनुसार जल्द ही इन सड़कों को सरकार की स्वीकृति मिल जाएगी। जिसका लाभ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिलेगा। लोगों को पीठ पर बोझा ढोने से राहत भी मिल जाएगी।
विज्ञापन

इधर लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता अनिल ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिला की 9 सड़कों की डीपीआर तैयार कर ली गई है। डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजी गई है। सरकार जैसे ही सड़कों को स्वीकृति प्रदान करती है। इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें