फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप मनाली ने पारित किया 6 करोड़ 26 लाख का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
नप मनाली ने पारित किया
विज्ञापन

6 करोड़ 26 लाख का बजट
पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता व पार्किंग पर रहेगा फोकस
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। नगर परिषद मनाली इस बार मनाली में 6 करोड़ 26 लाख का बजट विकास कार्यों पर खर्च करेगी। नप ने अपने बजट में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और पार्किंग को प्राथमिकता दी है। नप अध्यक्ष शबनम तनवर की अध्यक्षता में हुई बैठक में 2018-19 में होने वाले विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में 6 करोड 26 लाख का बजट सर्व सम्मति से पारित किया गया।
लोगों की सुविधा के लिए स्ट्रीट लाइटों का सुधार, नई स्ट्रीट लाइटों और बिजली बिल के लिए 20 लाख, फुटपाथ, सड़कों को पक्का करने के लिए 40 लाख 25 हजार, मनु मार्केट में फुटपाथ पर लोकल पत्थर चक्का बिछाने पर साढ़े आठ लाख, नालियों के रखरखाव के लिए 30 लाख, कर्मचारियों के लिए स्टाफ क्वार्टर निर्माण को साढ़े 16 लाख, पार्किंग का मरम्मत को 82 लाख, गौशाला सुधार पर 18 लाख 25 हजार, घर-घर से कूड़ा उठाने और छंटाई, वेस्ट प्लास्टिक मंडल बनाने को 58 लाख 50 हजार खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर परिषद अध्यक्ष शबनम तनवर ने कहा कि मनाली के सभी 7 वार्डों का एक समान विकास करवाया जाएगा। शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए नप की ओर से गंभीरता दिखाई जाएगी उन्होंने दुकानदारों से भी आग्रह किया कि वे अपने दुकानों के आसपास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखें। इसके अलावा लोग गृह कर व दुकानों का किराया समय पर जमा करवाएं जिससे विकास कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें