फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारशा और सरसेई में जवाड़ी मेला आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
पारशा और सरसेई में
विज्ञापन

जवाड़ी मेला आज से
मेले में देव नृत्य और महिला नाटी होगी आकर्षक
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। ऊझी घाटी के पारशा और सरसेई गांव में 19 मार्च से जवाड़ी मेलों का शुभारंभ होगा। चैत्र मास में परशा में देवता वीरनाथ के जन्म दिन के उपलक्ष्य पर एक दिवसीय मेला मनाया जाता है। मेले में खेलों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। मेले में देवता शांडिल्य ऋषि भी भाग लेंगे।
विज्ञापन

वहीं सरसेई का जवाड़ी मेला 19 से 21 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले में देव नृत्य के साथ महिलाओं की कुल्लवी नाटी प्रतियोगिता, वालीबॉल और कबड्डी के मुकाबले भी होंगे। मेला कमेटी प्रधान किशोर कुमार और पंचायत प्रधान फतेह चंद ने बताया कि मेले का शुभारंभ 19 मार्च को पूर्व डीआईजी शेर सिंह ठाकुर करेंगे। वहीं 20 को होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर शामिल होंगे। मेले में माता खंडासन, बासुकी नाग, प्यूली नाग, वीर नाथ, माता कोटली, माता नीलासुरी भी भाग लेंगे। 19 मार्च को महिलाओं की नाटी प्रतियोगिता और 20 और 21 को खेलों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें