फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों पर निर्धारित किराए की सूची लगाएं ऑटो चालक

विज्ञापन
auto - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था, यातायात नियमों, परमिट प्रक्रिया और आरटीओ कार्यालय से संबंधित अन्य कार्यों को लेकर बस, टैक्सी, ऑटो और ट्रक आपरेटरों की यूनियनों के साथ आरटीओ कुल्लू ने बैठक की। इस दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डॉ सुरेश जसवाल ने ऑटो, टैक्सी चालकों और बस ऑपरेटरों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी डॉ सुरेश जसवाल ने ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों से कहा कि ऑटो के किराये की मनमानी वसूली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी ऑटो चालक अपने वाहनों पर निर्धारित किराये की सूची लगाएं। कुल्लू शहर के सभी प्रमुख ऑटो स्टैंडों पर भी यह सूची प्रदर्शित होनी चाहिए। रात्रि के समय भी ऑटो की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए बस स्टैंड, ढालपुर चौक, अस्पताल, रामशिला, भुट्टी चौक और अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर ऑटो चालकों के नंबर प्रदर्शित किए जाएंगे। आवश्यकता पड़ने पर शहरवासी ऑटो सुविधा का लाभ ले सकें। सवारी छोड़ने जा रहे ऑटो चालक रास्ते में अगर दूसरी सवारी बिठाते हैं तो दोनों सवारियों का कुल किराया उतना ही रहेगा और यह किराया दोनों सवारियां मिलकर अदा कर सकती हैं। कई ड्राईवर, कंडक्टर लोकल सवारियों को बिठाने में आना-कानी करते हैं तथा उनसे दुर्व्यवहार करते हैं। ऐसे ड्राईवरों, कंडक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड और बस चलाते समय मोबाइल पर बात करने वाले ड्राईवरों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। निजी बस ऑपरेटर सात दिन के भीतर ड्राईवरों, कंडक्टरों के लिए वर्दी की व्यवस्था करें। निजी बस आपरेटर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस किराये में एचआरटीसी की तरह बीस प्रतिशत छूट की सुविधा प्रदान करें। कुल्लू शहर में हर जगह ट्रक खड़े करने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आरटीओ कार्यालय में सेवाएं दे रहे टीएसपी को भी निर्धारित फीस वसूलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें