फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद ने ढालपुर मैदान से हटाए व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। उपायुक्त से मिले निर्देशों के बाद नगर परिषद ने अब मैदान को खाली करने की मुहिम तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को मेला मैदान से व्यापारियों को हटाया गया। इसके लिए नगर परिषद के कर्मचारी मैदान में डटे रहे और व्यापारियों की दुकानें खाली करवाईं।
विज्ञापन

नगर परिषद ने मीना बाजार, जूता मार्केट के बाद बुधवार को कबाड़ी मार्केट में कार्रवाई करते हुए व्यापारियों को यहां से हटाया। उपायुक्त ने नगर परिषद को मैदान खाली करने के निर्देश दिए हुए हैं। व्यापारियों को मेला मैदान में 19 अक्तूबर तक कारोबार का समय दिया गया था। इसके बावजूद कुछ व्यापारी अपनी दुकानें छोड़ने को तैयार नहीं है। ऐसे व्यापारियों पर शिकंजा कसने के लिए नगर परिषद के कर्मचारी डंडे के जोर से दुकानें खाली करने में लगे हैं। मैदान में लगे डोम को हटाने के लिए जेसीबी भी लाई गई। जबकि अन्य व्यापारियों को मैदान छोड़ने को कहा गया है। आदेश मिलने के बाद व्यापारियों ने भी अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है। नगर परिषद के ईओ तेज सिंह ठाकुर ने कहा कि नगर परिषद ने मेला मैदान से व्यापारियों को हटाने की मुहिम शुरू कर दी है। व्यापारियों को कहा गया है कि अपना सामान पैक कर दुकानें खाली करवा दें अन्यथा सामान को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें