फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार की 8 हजार महिलाओं को मिलेंगे 1500-1500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। बंजार विधानसभा क्षेत्र की करीब आठ हजार महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की किस्त मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब सरकार की ओर से पात्र महिलाओं के बैंक खातों में किस्त डालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

इस योजना की जानकारी देने के लिए बजौरा में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार भुंतर नितेश ठाकुर ने ऑनलाइन रजिस्ट्री और ऑनलाइन डिमार्केशन की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से राजस्व संबंधी सेवाओं के लिए ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों से इनका लाभ उठाने की अपील की। एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां ने कहा कि बंजार विधानसभा क्षेत्र की आठ हजार महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे। सरकार महिला उत्थान के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें