फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सीबीसी एनालाइजर में 15 दिन में 800 सैंपल की जांच

Fri, 21 Jul 2023 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में आधुनिक सीबीसी एनालाइजर मशीन स्थापित की गई है। इस मशीन के माध्यम से 15 दिन में 800 से अधिक मरीजों के सैंपल की जांच की गई है। इसमें मरीजों के रक्त में लाल रक्त कोशिकाएं, ल्यूकोसाइट्स और प्लेटलेट्स, हीमोग्लोबिन और हेमटोक्रिट के स्तर का पता लगाया जाता है।
विज्ञापन

कुल्लू अस्पताल की प्रयोगशाला में छह जुलाई को इस मशीन को स्थापित किया गया है। अस्पताल की प्रयोगशाला में इस आधुनिक मशीन के स्थापित होने से मरीजों को फायदा मिल रहा है। बता देें कि यह मशीन ऑटो कट है और इसको संचालित करने के लिए अतिरिक्त कर्मियों की आवश्यकता भी नहीं होती है।
इस आधुनिक सीबीसी एनालाइजर मशीन में एक समय में 60 नमूनों की जांच की जा रही है। मशीन में एक घंटे के भीतर 80 रक्त नमूनों की रिपोर्ट मिल रही है। क्षेत्रीय अस्पताल की सरकारी प्रयोगशाला में आधुनिक मशीन स्थापित होने से चार जिलों कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी के सीमावर्ती और चंबा के पांगी क्षेत्र के लोगों को राहत मिल रही है। मरीजों को सीबीसी रिपोर्ट के लिए अब निजी प्रयोगशालाओं के चक्कर लगाने से निजात मिली है।
विज्ञापन

............................
अस्पताल में रोजाना 100 से 120 मरीजों के सीबीसी टेस्ट किए जाते हैं, लेकिन मौसम खराब और सड़कें क्षतिग्रस्त होने से मरीजों की संख्या में कमी आई है। इसके बावजूद 15 दिन में 800 मरीजों के सीबीसी टेस्ट हुए हैं।
विज्ञापन

डॉ. नरेश चंद, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें