खराहल के न्यूली में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का उपचार करते हुए। स्त्रोत आयोजक
खराहल (कुल्लू)। एनएचपीसी पार्वती चरण दो के सौजन्य से सोमवार को प्रयास सोसायटी ने खराहल के न्यूली में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। निरंतर स्वास्थ्य सेवा-ग्रामीण हिमाचल के लिए समर्पित एक पहल के तहत लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया।
हमीरपुर जिले के पूर्व सैनिकों, शिक्षकों और स्थानीय निवासियों की ओर से गठित प्रयास सोसायटी एक सामाजिक संस्था है। निशुल्क चिकित्सा शिविर में घाटी के 80 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसमें लोगों के ब्लड प्रेशर, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड, थायराइड, हीमोग्लोबिन, डायबिटीज सहित कई बीमारियों की जांच की गई। इसमें डॉ. उनिशा, फार्मासिस्ट कुसुम और लैब तकनीशियन स्नेहा ने जांच कर लोगों को निशुल्क दवाइयां भी दीं। संवाद