फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पिरड़ी से बिजली महादेव तक की 8 किलोमीटर पैदल यात्रा

Sun, 28 Dec 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
पिरड़ी से बिजली महादेव तक आठ किलोमीटर की पैदल यात्रा कर पहुंचे स्वंयसेवी।-संवाद
विज्ञापन
राष्ट्रीय साहसिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे ट्रैकिंग के गुर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान पिरड़ी में चल रहे राष्ट्रीय साहसिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन स्वयंसेवियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों ने पिरड़ी केंद्र से बिजली महादेव मंदिर तक करीब आठ किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा पूरी की।
विज्ञापन

राफ्टिंग केंद्र के प्रभारी गिमनर सिंह ने बताया कि पूरे कोर्स के दौरान स्वयंसेवियों को एक दिन पहाड़ी क्षेत्र में ट्रैकिंग करवाई जाती है। इसी कड़ी में स्वयंसेवियों को बिजली महादेव मंदिर तक पैदल ले जाया गया। इस ट्रैक के माध्यम से उन्हें पहाड़ी रास्तों, सुरक्षा उपायों और सहनशक्ति से जुड़े महत्वपूर्ण अनुभव मिले। शिविर में केरल, तेलंगाना और पंजाब जैसे दक्षिण और उत्तर भारत के राज्यों से आए युवाओं के लिए सीधी और खड़ी चढ़ाई एक नया और रोमांचक अनुभव रहा। कई स्वयंसेवियों ने पहली बार इस तरह की कठिन पहाड़ी ट्रैकिंग का सामना किया। इन्हें सुबह 7 बजे ट्रैकिंग के लिए रवाना किया गया था। पूरे दिन की यात्रा और अभ्यास के बाद शाम को सभी युवा वापस लौटे। शिविर के माध्यम से युवाओं में साहस, आत्मविश्वास और प्रकृति के प्रति समझ विकसित की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें