फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के अपहरण मामले में दो और गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के खाबल पंचायत में युवती अपहरण मामले में पुलिस ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक सात लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने देव राज (24) पुत्र वीर सिंह निवासी गांव सुकाड़ गाड़ागुशैणी, देवराज (20) पुत्र कर्म सिंह निवासी गांव कटगाड़ गाड़ागुशैणी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी आरोपियों को 24 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश सुनाया है। पिछले दिनों बंजार के बाहू से सड़क पर चल रही एक 19 साल की लड़की को कुछ लोग शादी के उद्देश्य से जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर सरकाघाट ले गए थे। इस दौरान लड़की चिल्ला न सके तो उसका मुंह बंद कर दिया था। सरकाघाट पहुंचकर लड़की से जैसे-तैसे अपने परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद परिजनों ने आरोपी के चंगुल से लड़की को छुड़वाकर बंजार पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। उधर, थाना प्रभारी बंजार नरेश शर्मा ने कहा कि अपहरण मामले में इस्तेमाल हुए वाहन को भी कब्जे में लिया गया है। सभी आरोपियों को 24 तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में बंजार पुलिस की ओर से की गई त्वरित कार्रवाई की लोगों ने सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें