फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर खुलेंगे बिजली महादेव के कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू/खराहल। महाशिवरात्रि पर्व पर देवों के देव बिजली महादेव के कपाट खुलेंगे। तीन माह पूर्व बिजली महादेव के कपाट देव विधि के अनुसार बंद हुए थे। लेकिन सोमवार को शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर भोले नाथ श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। इसके बाद दोबारा मंदिर के कपाट चैत्र संक्रांति पर देव विधि के साथ खोल दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बिजली महादेव मंदिर के कपाट तीन महीने पहले बंद हुए थे। माना जाता है कि देवता इस दौरान स्वर्ग प्रवास के लिए जाते है। लिहाजा मंदिर के कपाट भी बंद हो जाते हैं। इस दौरान मंदिर में कोई पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान भी नहीं होते हैं। महाशिवरात्रि के पर्व पर महज दो दिन मंदिर के कपाट खुले रहेंगे। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु और भक्त ऐतिहासिक शिवलिंग के दर्शन करने पहुंचेंगे। मंदिर में शिवरात्रि पर्व की सभी तैयारियां देवलुओं और कारकून ने आरंभ कर दी हैं। मंदिर कमेटी के सचिव हेमराज शर्मा ने कहा कि मंदिर में शिवरात्रि के उपलक्ष्य पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर में पुख्ता व्यवस्था होगी तथा समस्त देवलु भी मंदिर में सहयोग करेंगे। देवता के कारदार अमर नाथ ने कहा कि मंदिर के कपाट दो दिन के लिए शिवरात्रि के पर्व पर खुलेंगे और इसके बाद दोबारा कपाट बंद होंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद मंदिर के कपाट चैत्र माह की संक्रांति को खोल दिए जाएंगे। इस दौरान देवता स्वर्ग से लौट कर आगामी साल की भविष्यवाणी और स्वर्ग की घटनाओं का बखान भी गूर के माध्यम से करेंगे। कहा कि शिवरात्रि के लिए मंदिर में तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें