अमर उजाला ब्यूरो
खराहल (कुल्लू)। राजकीय उच्च पाठशाला चंसारी में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण धूमधाम से मनाया गया। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। साथ ही मेधावी पुरस्कृत किए। समारोह में सेउगी वार्ड बीडीसी हेमराज शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने हुनर को अध्यापकों के सहयोग से निखारे। अध्यापकों से अधिक सीखने की कोशिश करें, जो भविष्य में काम आएगा। अध्यापक भी अपने अनुभवों को साझा करें।
मुख्य अध्यापिका मीना गुप्ता ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने स्कूल की वर्ष भर की गतिविधियों का ब्यौरा अभिभावकों के समक्ष रखा। छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुल्लवी नाटी की प्रस्तुति से छात्राओं ने खूब वाहवाही लूटी। एकल गान, समूह गान की प्रस्तुतियां दी। छात्रा जीवन लता, अमरिता, निकिता, शीतल, सुरभि, सुषमा, ऊषा, वंशिका, श्रेया, आस्था, तनुजा, अनु, मुस्कान शर्मा, कविता ठाकुर, पवन, निशांत, आस्था, अभिषेक, शीतल, सोनिया, सूर्या प्रताप आदि को पुरस्कार दिया। इस दौरान ग्राम पंचायत चंसारी के उप प्रधान नीरत शर्मा, वार्ड पंच जोगिंद्र शर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान देवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।