फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबाल के फाइनल में भिड़ेंगे मौहल और थरास

विज्ञापन
बास्केटबाल प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। ढालपुर में चल रही स्कूलों की खेल प्रतियोगिता अंतिम दौर में पहुंच गई है। शुक्रवार को खेलों के कई मुकाबले हुए। हैंडबाल स्पर्धा के छात्र वर्ग में फाइनल मैच मौहल तथा थरास के बीच खेला जाएगा।छात्रा वर्ग में कन्या विद्यालय सुल्तानपुर और सीसे स्कूल थाटीबीड़ के बीच फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन

बास्केटबाल के छात्र वर्ग में ढालपुर स्कूल ने फाइनल में प्रवेश किया है। छात्रा वर्ग का फाइनल जिभी तथा रायसन के बीच होगा। इससे पहले बास्केटबाल के कई मुकाबले खेले गए। इनमें पहला मैच भुट्टी और ढालपुर कुल्लू के बीच हुआ, जिसमें ढालपुर कुल्लू ने मुकाबला जीता। अगला मैच कटराईं और सैंज के बीच हुआ। इसमें कटराईं ने बाजी मारी है। अगले मैच में भी कटराईं स्कूल ने अरूणोदय को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया है। छात्रा वर्ग में सुल्तानपुर की छात्राओं ने रायसन स्कूल की छात्राओं को हराया। भुट्टी स्कूल ने बंजार को हराकर अगले दौर में प्रवेश पाया है। जय किशन ने कहा कि सभी फाइनल मुकाबले शनिवार को ढालपुर में खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जिलाभर के 40 से अधिक सरकारी व निजी स्कूलों के करीब 400 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें