फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर नप, आईपीएच-बिजली बोर्ड मेहरबान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में अवैध निर्माण का कार्य नहीं रुक रहा है। नगर परिषद इसे रोकने में बेबस दिख रहा है। रात-दिन धड़ल्ले से अवैध निर्माण चल रहा है। हालांकि पिछले महीने नगर परिषद कुल्लू ने शहर के 14 लोगों को अवैध निर्माण पर नोटिस दिए थे। लेकिन अभी इन पर कोई भी कार्रवाई नहीं हो सकी है। ऐसे में नप भी नोटिस देने तक सीमित रह गई है।
शहर में बिजली बोर्ड व आईपीएच विभाग बिना एनओसी वाले भवनों को बिजली व पानी के कनेक्शन दे रहे हैं। बिजली बोर्ड भी बिना जांच परख के मीटर लगवा रहा है, जबकि एक आम व्यक्ति को अपने घर में बिजली का कनेक्शन या मीटर लगाने में महीनों बीत जाते हैं। अवैध निर्माण को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी इन लोगों पर नगर परिषद कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। नगर परिषद के वार्ड नंबर से एक लेकर वार्ड 11 तक अवैध निर्माण चल रहा है। शहरवासी राजेंद्र, डोला राम, लाल सिंह, श्याम लाल, अशोक शर्मा तथा जीत सिंह ने कहा कि शहर में हो रहे अवैध निर्माण को पूछने वाला कोई नहीं है। एक ओर से लोग अवैध निर्माण कर रहे हैं तो दूसरी ओर बिना एनओसी के बिजली, पानी व सीवरेज के कनेक्शन लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोटिस देने के बाद भी अवैध निर्माण का धंधा नहीं रुक रहा है और लोग रातोंरात निर्माण कार्य को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नप की एनओसी पर लगते हैं मीटर : विमल
बिजली बोर्ड कुल्लू के सहायक अभियंता विमल प्रकाश ने कहा कि नगर परिषद की एनओसी मिलने पर ही मीटर लगाते हैं। बिना एनओसी के मीटर नहीं दिया जाता है।

नगर परिषद कुल्लू ने किसी को भी बिजली के मीटर लगाने की एनओसी नहीं दी है। नप ने शहर के जिन 14 लोगों को अवैध निर्माण के नोटिए दिए हैं, उनकी निशानदेही की जानी है। इस बारे में राजस्व विभाग को पत्र लिखा है।
-तेजा सिंह, कार्यकारी अधिकारी नप कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें