वालीबॉल में मंगलौर विजेता
मेजबान गुशैणी को दिया बेस्ट प्रबंधन का खिताब
अमर उजाला ब्यूरो
गुशैणी (कुल्लू)। जिला कुल्लू में चल रही छात्रा वर्ग की अंडर-19 खेल प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी में इसका समापन हुआ। इस दौरान स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेता रही छात्रा खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
स्कूल के प्रिंसिपल हितेंद्र कुमार पठानिया ने कहा कि तीन दिवसीय टूर्नामेंट में मार्च पास्ट में मंगलौर स्कूल प्रथम रहा है। वहीं वालीबॉल में मंगलौर पहले और सैंज दूसरे स्थान पर रहा है। कबड्डी में पुजाली स्कूल ने बाजी मारी है। बठाहड़ दूसरे स्थान पर काबिज हुआ। खो-खो में जिभी और ब्रेहिण स्कूल दूसरे नंबर पर रहा। मेजबान गुशैणी को बेस्ट प्रबंधन का खिताब दिया गया। मुख्य अतिथि विधायक ने गुशैणी स्कूल के खेल मैदान के लिए 20 लाख की राशि मंजूर की। अंतिम स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। इस मौके पर जोनल प्रभारी सुरेश भारद्वाज, डीपी गोपी चंद, बीडीसी उपाध्यक्ष केवल राम, मोहर सिंह, अनु ठाकुर, उदय शर्मा, इंद सिंह, तिलक राज, भगत राम तथा सीएमसी अध्यक्ष मुनीष शर्मा भी मौजूद रहे।