स्वार (रामपुर)। वीर खालसा सेवा समिति की ओर भगत सिंह के बलिदान दिवस पर लगाये गये रक्तदान शिविर को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला । समिति की ओर से लगाये गए शिविर में 45 लोगों ने रक्त दान किया ।
शुक्रवार को शहीद भगत भगत सिंह के शहीदी दिवस पर वीर खालसा सेवा समिति ने गुरुद्वारा श्री तेगबहादुर साहिब में रक्त दान शिविर का आयोजन किया । शिविर का उदघाटन गुरुद्वारा साहिब के कर सेवा बाबा गोरखा जी ने किया। सुबह से ही रक्तदाताओं का आना शुरू हो गया । रक्त दान शिविर में युवाओं की अच्छी भागेदारी रही । व्यापारियों ने भी रक्तदान में हिस्सा लिया । समिति चेयरमैन निर्मल सिंह, समिति अध्यक्ष अवतार सिंह, सतनाम सिंह, जरनैल सिंह, अवतार सिंह भनडाल, हरवचन सिंह गगन सिंह, कर्मजीत सिंह, नसीब सिंह, राजू सैनी आदि मौजूद रहे।
स्वार में पहली बार लगे कैंप में लोगों मे अच्छा उतसाह देखने को मिला । स्वत: प्रेरणा से रक्त दान के लिए लोग आगे आये । अवतार सिंह, हरवचन सिंह ,सर्वजीत सिंह बिट्टू, जसविंद्र सिंह गोलू, कर्मजीत सिंह जोली, प्रधान अमृत पाल सिंह, गगन दी सिंह अमन गुप्ता, अंकुर गुप्ता, शाहरुख, आजाद सैनी, गुरपिंदर सिंह, यश सक्सेना, विक्रम जीत सिंह, अपर पाल सिंह, सुलेमान, दिलशेर सिंह, रंजीत सिंह, जसविंदर सिंह आदि ने रक्तदान किया।