फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार स्कूल के विद्यार्थियों को मिला आश्रय

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार स्कूल के विद्यार्थियों को मिला आश्रय
विज्ञापन

खबर छपने के बाद हरकत में आया प्रशासन
बंजार (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार के विद्यार्थियों के लिए प्रशासन ने पुराने भवन और तीन कमरों को खोल दिया है। स्कूल के मुख्य भवन को स्ट्रांग रूम में बदलने से स्कूली बच्चे खुले में पढ़ाई करने को मजबूर थे। खबर छपने के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया और बच्चों के लिए व्यवस्था की। बच्चों के लिए और भी वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बच्चों को पेश आ रही समस्या पर एसएमसी मुखर हो गई थी। मामला समाचार पत्र में प्रमुखता से उठाने के बाद विद्यार्थियों को तुरंत सुविधा दी गई है। इधर, स्कूल प्रधानाचार्य हरीश गुलेरिया ने बताया कि प्रशासन द्वारा छात्रों के लिए पुराने भवन व तीन कमरों की व्यवस्था की गई है। वहीं निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बंजार अपूर्व देवगन ने बताया कि विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए पुराने भवन व तीन कमरों को खोल दिया गया है। स्कूल प्रशासन को अगर छात्रों को पढ़ाने की लिए जगह की कमी पड़ती है तो अंबेदकर भवन तथा एसडीएम सभागार में कक्षाएं लगाने की अनुमति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें