फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से 70 भेड़ों की मौत

Wed, 20 Apr 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला कुल्लू के नागणी थाच में बिजली गिरने से करीब 70 भेड़ों की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। बुधवार सुबह सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को नागणी थाच में काफी बारिश हुई। इस दौरान नागणी थाच पर बिजली गिरी जिसमें करीब 70 भेड़-बकरियों को चपेट में ले लिया। इनकी मौके पर ही मौत हो गई है। पशु पालन विभाग की वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. संजीव कुमारी पॉल ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि यह भेड़-बकरियां दोहरानाला के टिची निवासी खेख राम की है। वहीं, एडीएम विनय सिंह ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से राजस्व के पटवारी को मौके का जायजा लेने के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मुआवजे संबंधी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें