फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सड़क बहाल करने के लिए ग्रामीणों ने खुद उठाया बेलचा

Mon, 02 Feb 2026 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
फोजल घाटी के काथी गांव में बर्फ के बीच फंसे हैं वाहन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के प्रति जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पतलीकूहल (कुल्लू)। बर्फबारी के बाद कई सड़कें अभी तक बंद पड़ी हैं। सड़कें बहाल न होने से ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। फोजल घाटी का काथी गांव में बर्फबारी से बंद सड़क जब बहाल नहीं हुई तो ग्रामीणों ने स्वयं बेलचा उठाया।
विज्ञापन

लोगों ने सड़क बहाल करने का प्रयास भी किया। हालांकि सड़क पूरी तरह से बहाल होने के बाद इसमें वाहनों की आवाजाही नियमित हो सकेगी।
ग्रामीणों के मुताबिक बर्फबारी के कारण गांव तक जाने वाली मुख्य सड़क पूरी तरह से बर्फ में धंसी हुई है। ऐसे में वाहन गांव में ही फंस गए हैं और लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। लोक निर्माण विभाग की ओर से नियमित रूप से सहायता नहीं मिल रही है। ग्रामीणों की ओर से स्वयं सड़क बहाल करने का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों ने विभाग के प्रति अपनी नाराजगी भी जताई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने कहा कि सड़कों को बहाल करने का कार्य जारी है। जल्द ही सभी सड़कें पूरी तरह से यातायात के लिए खोल दी जाएंगी। मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बताया कि बर्फबारी के दौरान स्थानीय निवासियों को कोई तकलीफ न हो, इसके लिए सभी विभागों को मुस्तैद रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें