कुल्लू। जिले में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) रविवार को कड़ी सुरक्षा के घेरे में करवाई गई। जिला मुख्यालय में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू और जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में परीक्षा शाम के सत्र में आयोजित की गई।
इसमें कुल 677 अभ्यर्थियाें ने उपस्थिति दर्ज करवाई, जबकि 96 अभ्यर्थी परीक्षा से नदारद रहे। आईटीबीपी के जवानों के अलावा सीसीटीवी की कड़ी सुरक्षा में परीक्षा हुई। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में 528 अभ्यर्थियों में से 464 और जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल में 245 में से 213 ने परीक्षा दी।
इस बार निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा संचालन के लिए अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों को बदला गया था। साथ ही परीक्षा के समय में भी बदलाव रहा। परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 5:15 बजे तक हुई। अभ्यर्थियों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिला। जवाहर नवोदय विद्यालय बंदरोल के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह ने कहा कि परीक्षा नई व्यवस्था और नए नियमों के तहत करवाई गई। जिले में दो केंद्र स्थापित किए गए थे। संवाद