फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वायु सेना के जवानों समेत 65 प्रशिक्षुओं ने सीखे राफ्टिंग के गुर

Sun, 15 Mar 2026 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू के पिरड़ी में बेसिक कोर्स के समापन पर पहुंचे अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान के उपनिदेशक ल
विज्ञापन
कुल्लू। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं जल क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में चल रहा बेसिक राफ्टिंग, इंटरमीडिएट कयाकिंग और राफ्टिंग गाइड कोर्स का रविवार को समापन हो गया। कार्यक्रम में उपनिदेशक पर्वतारोहण लुदर सेन मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने वायु सेना के 10 जवानों समेत 65 प्रशिक्षुओं को कोर्स बैज और प्रमाण पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

राफ्टिंग कोर्स के प्रभारी गिमनर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र पिरड़ी में आयोजित इस कोर्स में कुल्लू घाटी के स्थानीय युवाओं के साथ मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा और शिमला जिलों के प्रतिभागी शामिल रहे। इसके अलावा उत्तराखंड, दिल्ली और नेपाल से आए युवाओं ने भी प्रशिक्षण लिया।
इस दौरान वायु सेना के जवानों ने बताया कि उन्हें इस प्रशिक्षण केंद्र में नदी से संबंधित राहत और बचाव कार्यों की महत्वपूर्ण तकनीकों को सीखने का अवसर मिला है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से युवाओं का सर्वांगीण विकास होता है और भविष्य में स्वरोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होते हैं। यह 14 दिवसीय राफ्टिंग कोर्स 2 मार्च से 15 मार्च तक आयोजित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्वतारोहण के निदेशक अविनाश नेगी ने सभी प्रतिभागियों को उनके भविष्य के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें