फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंजार में लुढ़की कार, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में जिभी के पास एक कार सड़क से नीचे जा लुढ़की। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एचपी 01के 2916 कार जिभी से बंजार की ओर आ रही थी।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे जिभी के समीप सर नाला में चालक अनियंत्रित हो गया, जिससे कार सड़क से 100 मीटर नीचे खेतों में लुढ़क गई। इससे चालक डोला राम (40) पुत्र अमर सिंह निवासी भलाग्रां, जिभी घायल हो गया। इसके अलावा कार में सवार दूसरा व्यक्ति ठीक बताया जा रहा है। 108 एंबुलेंस से घायल को बंजार अस्पताल पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है। थाना प्रभारी बंजार नरेश शर्मा ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें