फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा शासन काल मे किसानों पर आ रही है मुसीबतें

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। भारतीय किसान यूनियन अम्बावत की पंचायत में जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में जब से भाजपा सत्ता में आई है। किसानों पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने मौजूद कार्यकर्ताओं से दो अक्तूबर से सरकार के खिलाफ शुरू होने जा रहे आंदोलन में भारी संख्या में एक जुट हो कर पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव दुंदावाला में ब्लाक अध्यक्ष अमीर अहमद के आवास पर भारतीय किसान यूनियन अम्बावत की पंचायत आयोजित हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष सलीम वारसी ने कहा की केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी नीतियों और काम कर रही है। जब से भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार सत्ता में आई है तब से किसानों पर तरह तरह की मुसीबतें आ रही है। धान की फसल बारिश से पूरी तरह बर्बाद हो गई है। किसान साहूकार व बैंकों के कर्ज तले डूबता जा रहा है। कृषि विभाग, राजस्व विभाग, बीमा कंपनियां इस ओर कोई ध्यान नही दे रहीं। जिलाधिकारी भी किसानों के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन के खिलाफ दो अक्तूबर से आंदोलन शुरू किया जा रहा है। उन्होंने इस आंदोलन में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। पंचायत के बाद प्रशासन द्वारा बर्बाद हुई धान की फसलों का सर्वे न कराये जाने पर आक्रोश जताते हुए प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी की। पंचायत में जसवीर सिंह, मेहबूब, तस्वीर अहमद, अलाउद्दीन भूराशकील अहमद अहमद नवी, इसरार अहमद आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें