फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा, प्रिया चुने श्रेष्ठ एथलीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिपुर (कुल्लू)। प्राइमरी स्कूल हरिपुर में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में छह जोन के 300 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कबड्डी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स व सांस्कृतिक मुकाबलों में बच्चों ने दम दिखाया। मनाली के दावा और फोजल की प्रिया को बेस्ट एथलीट चुना गया।
विज्ञापन

एथलेटिक्स के तहत छात्र वर्ग की 50 मीटर रेस में नग्गर जोन के वरुण पहले, सागर दूसरे, छात्रा वर्ग की 50 मीटर रेस में पतलीकूहल जोन की दीक्षा ने पहला, सपना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग की 100 मीटर रेस में वरुण पहले, सागर दूसरे, 200 मीटर रेस में आशीष पहले, कमलेश दूसरे, हाईजंप में रितुल ने पहला, सूर्र्यांश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर स्पर्धा के छात्रा वर्ग में सपना पहले, प्रिया दूसरे, 200 मीटर रेस में प्रिया ने पहला, काजल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में मनाली जोन के दावा पहले, फोजल जोन की प्रिया प्रथम रही। छात्राओं के हाईजंप में नेहा ने पहला, कल्पना ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी के छात्रा व छात्र वर्ग में नग्गर जोन पहले, फोजल जोन छात्र-छात्रा वर्ग में दूसरे स्थान पर रहा। खो-खो छात्र वर्ग में नग्गर जोन पहले, पतलीकूहल दूसरे, छात्रा वर्ग में नग्गर जोन पहले, फोजल दूसरे, वॉलीबाल के छात्र वर्ग में हरिपुर पहले, पतलीकूहल दूसरे, बैडमिंटन के छात्र वर्ग में पतलीकूहल पहले, गौशाल दूसरे, छात्रा वर्ग में गौशाल पहले, पतलीकूहल दूसरे स्थान पर रहा। भाषण व एकलगान में हरिपुर जोन पहले, समूहगान में फोजल, लोकनृत्य व एकांकी में हरिपुर विजेता रहा। खेल संयोजक विनोद कुमार, कालू राम, धर्मचंद, शिव राम ने कहा कि विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें