फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम नवमी को देवालयों में उमड़े श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतिम नवरात्र को रविवार को जिला कुल्लू के देवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह से घाटी के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने माता के दरबार पहुंच कर माथा टेका और सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। हिडिंबा माता मनाली, भेखली की भुवनेश्वरी तथा रामशीला के वैष्णो माता के देवायलों में सुबह से रौनक ही।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश के चलते देवालयों में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। इस दौरान अधिष्ठाता देव रघुनाथ मंदिर, रामशीला के वैष्णो देवी मंदिर, भेखली के भुवनेश्वरी मंदिर, पूईद के मंदिर देवी जगन्नाथी, दशमी वारदा मंदिर काईस, चौंग में माता पार्वती, ज्वाला माता मंदिर शमशी, शीतला माता मंदिर सरवरी और बूढ़ी नागिन के मंदिरों में सुबह से भक्तों के आने का सिलसिला लगा रहा। वहीं सुल्तानपुर स्थित रुघुनाथ मंदिर में रामनवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भगवान रघुनाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई। रामनवमी पर भगवान राम को पालने में बैठाकर झूला भी झूलाया गया। रघुनाथ की विशेष पूजा अर्चना के साथ उनके भक्तों ने राम नाम का गुणगान कर माहौल को भक्तिमय बनाया। माता जगन्नाथी के कारदार झाबेराम ठाकुर ने कहा कि अंतिम नवरात्र और राम नवमी के अवसर पर मंदिरों में दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इस धार्मिक आयोजन में कई जगहों पर कन्या पूजन के साथ ही नवरात्रों का समापन हुआ है।

हरिपुर में भी रही रामनवमी की धूम
हरिपुर (कुल्लू)। ऊझी घाटी के मनाली के वामतट पर बसे हरिपुर गांव में रविवार को राम नवमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। ठाकुर माधोराय के कारदार देवी दयाल शर्मा ने बताया कि रविवार को ठाकुर माधोराय मंदिर में सबसे पहले पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद ठाकुर को झूला में झुलाया गया। पुजारी योग राज शर्मा ने कहा कि राम नवमी के अवसर पर माता नीलासुरी भी रथ में विराजमान रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें