फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि को जलोडी दर्रा होकर चलाई जाएं बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवरात्रि को जलोड़ी दर्रा होकर चलाई जाएं बसें
विज्ञापन

छह जनवरी से बसों के लिए बंद चल रहा था हाईवे
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू में मशहूर बाह्य सराज की शिवरात्रि को लेकर जलोड़ी दर्रा होकर निगम की बसों को चलाने की मांग की है। शनिवार को कुल्लू से निरमंड, आनी की बसों की आवाजाही नहीं होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि छह फरवरी से आनी में फंसी निगम की दोनों बसों ने दर्रा को क्रास किया है।
वहीं जिला मुख्यालय कुल्लू से चलने वाली कुल्लू-दलाश बस ने भी दोपहर बाद जलोड़ी दर्रा को पार किया है लेकिन कुल्लू-बागासराहन व कुल्लू-आनी और कुल्लू-रामपुर की बसें दर्रा के पार नहीं हो सकी हैं। जिससे करीब 100 से अधिक सवारियों को दो किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा है। भागे राम राणा, मोहर सिंह, जगदीश कुमार, तेज राम, लाल सिंह ठाकुर, चुनी लाल, पद्म सिंह, राजेश सिंह, प्रताप सिंह, चमन लाल और नोक सिंह ने कहा कि शिवरात्रि उत्सव को लेकर जलोड़ी दर्रा होकर लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। ऐेसे में निगम की सभी बसों को लोगों की सुविधा के लिए चलाया जाना चाहिए। बड़ानाला तक औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 बस योग्य चकाचक है लेकिन यहां से आगे कुछ प्वाइंटों पर सड़क में बर्फ होने से यहां फिसलन का खतरा है। ऐसे में एनएच अथॉरिटी को इन जगहों को ठीक कर बस योग्य तैयार किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एनएच 305 के सुपरवाइजर यशवर ठाकुर ने कहा कि जो प्वाइंट ठीक नहीं वहां मिट्टी डालने का कार्य शुरू कर दिया है। एचआरटीसी कुल्लू के आरएम मंगल चंद मनेपा ने कहा कि हाईवे-305 को लेकर रिपोर्ट ली जाएगी। रविवार से जलोड़ी दर्रा होकर चलने वाली सभी बसों की आवाजाही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें