फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहुरीधार के आधा दर्जन गांव सड़क से महरूम

विज्ञापन
विज्ञापन
देहुरीधार के आधा दर्जन गांव सड़क से वंचित
विज्ञापन

पीठ पर बोझा उठाने को मजबूर हैं सैकड़ों ग्रामीण
ग्रामीणों ने नेताओं पर लगाया अनदेखी का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की देहुरीधार पंचायत के आधा दर्जन गांवों को आजादी के 71 साल भी सड़क नसीब नहीं हो पाई है। पंचायत के बिहाली, दरमेहड़, नुनूरबली, पडाहे, ज्यालू, शफाड़ी, और तुंग गांव के लोग आज भी मीलों पैदल चलकर अपने घरों तक पहुंचने को मजबूर हैं।
ग्रामीणों को पीठ पर सामान लादकर घर तक पहुंचाना पड़ रहा है। बावजूद इसके आज तक यह गांव सड़क सुविधा से नहीं जुड़े हैं। सड़क को लेकर ग्रामीणों को आज तक महज आश्वासन ही मिले हैं। उक्त गांवों में करीब 2500 आबादी है। सड़क सुविधा से न जुडने को लेकर ग्रामीणों में भी सरकार व विभाग के प्रति रोष है। इस संबंध में ग्रामीण किशोरी लाल, ऐले राम, निपू राम, डाबे राम, मोती राम, लाल दास, दुर्गादास, प्रेम चंद, ओम दत्त, मालती देवी, मान चंद, जय सिंह और नैणू राम ने कहा कि सड़क के अभाव में यहां कई मूलभूत सुविधाएं भी लोगों को नहीं मिल पाती हैं। जबकि मरीजों को चारपाई पर सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। कई बार तो मरीज आधे रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। जिसको लेकर लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मामले को लेकर जल्द ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल बंजार विधायक सुरेंद्र शौरी से भी मिलेगा। विधायक से उक्त गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग की जाएगी। वहीं लोनिवि के एसडीओ लारजी टहल सिंह शर्मा ने कहा कि ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित होने पर विभाग यहां सड़क का सर्वे करेगा। इसके बाद ही सड़क निकालने की प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें