फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू-मनाली में स्वीकृति से अधिक कमरे चला रहे कई होटल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंजूरी 30 कमरों की चलाए जा रहे 40
विज्ञापन

कुल्लू और मनाली में स्वीकृति से अधिक कमरे चला रहे कई होटल
निरीक्षण में खुलासा, पर्यटन विभाग ने तैयार की होटलों की सूची
बलदेव राज
कुल्लू। पर्यटन नगरी मनाली और कुल्लू में कई होटलों में स्वीकृत कमरों से अधिक संख्या में कमरे चलाए जा रहे हैं। एनजीटी के आदेश पर गठित कमेटी के निरीक्षण के दौरान यह खुलासा हुआ है। पर्यटन विभाग ने स्वीकृति से अधिक कमरे चलाने वाले होटलों की सूची तैयार की है और ऐसे होटल मालिकों को नोटिस थमाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। सभी प्रकार की औपचारिकताओं के बाद लापरवाह होटल संचालकों के विरुद्घ कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
एनजीटी ने पर्यटन नगरी मनाली और कुल्लू में चल रहे 1700 होटलों के निरीक्षण के लिए कमेटी गठित की है। कमेटी में पर्यटन विभाग, प्रदूषण बोर्ड और टीसीपी संयुक्त रूप से होटलों का निरीक्षण कर रहे हैं। इन दिनों में 25 कमरों से अधिक वाले होटलों में निरीक्षण किया जा रहा है। पर्यटन विभाग ने निरीक्षण में मनाली व कुल्लू में कुछ ऐसे होटल भी पाए गए हैं। जिनके पास 30 कमरों की स्वीकृति ली हुई है, लेकिन मौके पर होटल में 40 कमरों को चला रहे हैं। जबकि अन्य कमरों का विभाग के पास पंजीकरण नहीं करवाया है। मामला संज्ञान में आने के बाद विभाग ने ऐसे सभी होटलों की सूची तैयार कर ली गई है। इन होटलों से इस संबंध में जवाब मांगने की तैयारी की जा रही है। नोटिस थमाने की प्रक्रिया इन दिनों अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि दो दिन पूर्व ही पर्यटन विभाग और प्रदूषण बोर्ड ने 50 होटल संचालकों को नियमों की अवहेलना करने पर नोटिस थमाए थे। इधर, जिला पर्यटन विकास अधिकारी बीसी नेगी ने कहा कि एनजीटी के आदेश पर मनाली में होटलों के निरीक्षण के दौरान कुछ होटलों में स्वीकृति से अधिक कमरे चलाए जाने का मामले सामने आए हैं। स्वीकृति से अधिक कमरे चला रहे सभी होटलों की एक सूची तैयार की गई है। होटलों को नोटिस देने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें