फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब पौधों में संक्रमण के बचाव को करें स्प्रे

विज्ञापन
विज्ञापन
सेब पौधों में संक्रमण के बचाव को करें स्प्रे
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने दी दवाइयों के छिड़काव की सलाह
सेब तुड़ान के बाद स्प्रे में जुटे घाटी के बागवान
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। सेब उत्पादन के लिए विख्यात कुल्लू घाटी में सेब सीजन सिमट गया है। अब बागवानों ने सेब बगीचों का रूख कर दिया है। बागवानी विभाग के विशेषज्ञों ने भी पौधों को किसी प्रकार के संक्रमण से बचाने के लिए दवाइयों का छिड़काव करने की सलाह दी है।
जिला में सेब सीजन निपट गया है। सीजन के दौरान सेब के पौधों से फल निकालते समय टूट फूट हो जाती है। जिसमें संक्रमण का खतरा रहता है। वहीं पौधों में अन्य बीमारियों के बचाव के लिए दवाइयों का छिड़काव जरूरी होता है। जिसके लिए बागवानी विभाग के विशेषज्ञों ने स्प्रे करने की सलाह दी है। आगामी वर्ष के पौधा स्वस्थ रह सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बागवान रमेश कुमार, भोफ सिंह, मेहर चंद नेगी, राकू, बॉबी ठाकुर, दिनेश शर्मा और अनिश ने कहा कि बागवानों ने एक बार फिर सेब बगीचों का रूख कर लिया है। कई इलाकों में तौलिये बनाने का काम भी शुरू हो गया है। हालांकि बारिश न होने के कारण कुछ क्षेत्रों में लोग अभी तौलिये नहीं बना पा रहे हैं। सेब पौधों से पत्ते गिरने के बाद अब दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। उधर बागवानी विभाग के विषय विशेषज्ञ उत्तम पराशर ने कहा कि सेब तुड़ान के बाद अब बागवान अपने सेब बगीचों में ब्लाइटोक्स का छिड़काव करें। इससे पौधों में संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि सेब तुड़ान के दौरान पौधे में टूट फूट हो जाती है। बागवानी संबंधित जानकारी के लिए घाटी के बागवान विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें