फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयरन की गोलियां खाने से विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
medicine - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार में बुधवार को आयरन की गोलियां खाने के बाद कुछ विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ गई। जिस पर करीब दस विद्यार्थियों को उपचार के लिए बंजार अस्पताल पहुंचाया गया। स्कूल में विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आयरन की गोली खाने के बाद छठीं, सातवीं तथा नौवीं कक्षा की कई छात्राओं तथा छात्रों को पेट दर्द की शिकायत की। हालांकि पहले इसे स्कूल प्रबंधन ने हल्के में लिया, लेकिन छात्र छात्राओं के पेट में दर्द अधिक बढ़ गया तो इन्हें उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाना पड़ा। बंजार अस्पताल में उपचार के लिए दस छात्र-छात्राएं पहुंचे। जिन्हें उपचार दिया गया। बाद में डॉक्टरों ने छात्र-छात्राओं को अस्पताल से छुट्टी दे दी। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन ने भी राहत की सांस ली। स्कूल के छात्र-छात्राओं के अनुसार सुबह उन्होंने स्कूल की ओर से दी गई आयरन की गोलियां खाई थी। जो कि लगभग सभी छात्र छात्राओं को दी गई थी। जिसके बाद उन्हें पेट दर्द हुआ। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंजार स्कूल में हुई घटना के बाद अभिभावकों ने भी रोष जताया है।
वहीं इस संबंध में स्कूल के प्रिंसिपल हरी गुलेरिया के अनुसार पहले भी बच्चों को आयरन की गोलियां खिलाई गईं थी, लेकिन इस बार पहली बार इस तरह का मामला सामने आया है। बीमार बच्चों को अस्पताल में उपचार दिलवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें