फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क से लेकर मंच तक लगा रहा तलबगारों का जमावड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। चुनावी साल में देवभूमि कुल्लू का राजनीतिक पारा भी गर्म हो गया है। प्रदेश के विस चुनावों के लिए कुछ माह का समय शेष है। ऐसे में शनिवार को जिला मुख्यालय ढालपुर में हुए कांग्रेस सम्मेलन में तलबगारों का खूब जमावड़ा लगा रहा है। सड़क से लेकर मंच तक नेता कम टिकार्थियों का बोलबाला अधिक रहा है। सभी तलबगारों ने स्वागत के बहाने अपना-अपना शक्ति प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

बजौरा से शुरू होती कुल्लू जिला की सीमा से लेकर कार्यक्रम स्थल तक जगह-जगह ढोल-नगाड़ों, पटाखों तथा नारों की ही गूंज सुनाई दी। बजौरा के साथ लगते शाढ़ाबाई में पूर्व मंत्री कर्ण सिंह के बेटे एवं मंडी ससंदीय क्षेत्र के युकां अध्यक्ष आदित्यविक्रम सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ स्वागत किया है। भुंतर के सैनिक चौक के पास प्रदेश कांगेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं व बाइक रैली के साथ ढोल-नगाड़ों के साथ वेलकम किया।
वहीं पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर ने समर्थकों के साथ भुट्टिको में पारंपरिक तरीके से शिंदे, वीरभद्र सिंह और सुक्खू का स्वागत कर शक्ति प्रदर्शन किया। आनी व बंजार कांग्रेस कमेटी ने मौहल, नगर परिषद कुल्लू ने गोपाल कृष्ण महंत की अध्यक्षता में ढालपुर के कॉलेज के गेट के पास तथा मनाली कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने पुराने एसबीआई बैंक के पास तथा जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष बीएस ठाकुर की अगुवाई में आयोजन स्थल पर भव्य स्वागत किया है। सड़क में अपना शक्ति-प्रदर्शन दिखाने के बाद मंच पर भी टिकट के तलबगारों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें