फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवता श्रृंगा ऋषि ने मलाणा में अर्जित की शक्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जिभी/बंजार। बंजार घाटी के अधिष्ठाता देवता शृंगा ऋषि ने 24 वर्ष बाद विश्व के अनूठे लोकतंत्र के नाम से प्रख्यात ऐतिहासिक मलाणा गांव में अपने पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंच शक्तियां अर्जित कीं। उनकी यह यात्रा 4 जुलाई को बंजार से आरंभ हुई थी। एक सप्ताह बाद यहां पहुंचकर उन्होंने मलाणा के स्थानीय देवता जमलू के नाम से मशहूर जमदग्नि ऋषि से भव्य देवमिलन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को शक्तियां अर्जित करने के बाद वह बुधवार को वापस बंजार की ओर निकले। इससे पूर्व देवता शृंगा ऋषि का मलाणा दौरा 24 वर्ष पूर्व 1994 में हुआ था। इस बार 4 जुलाई को आरंभ हुए इस दौरे के दौरान देवता शृंगा ऋषि लारजी, पनारसा, भुंतर, कसोल, मणिकर्ण, खीरगंगा, रसोल होते हुए एक सप्ताह की पैदल रथयात्रा के बाद मलाणा पहुंचे। यहां स्थानीय देवता जमलू के नाम से मशहूर जमदग्नि ऋषि से देवमिलन किया। इसके पश्चात उनसे शक्तियां ग्रहण करने के बाद अब वापस बंजार लौट रहे हैं। शृंगा ऋषि के मलाणा पहुंचने पर स्थानीय मलाणावासियों ने परंपरागत तरीके से देवता जमलू के वाद्य यंत्रों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। सभी देव परंपराओं को निभाने के बाद बुधवार को चंद्रखणी दर्रे होकर शृंगा ऋषि बंजार की तरफ कूच किया। इस दौरे में लगभग एक हजार से भी अधिक हारियान शामिल हुए। देवता शृंगा ऋषि के कारदार वीरेंद्र के अनुसार एक सप्ताह बाद शृंगा ऋषि की रथयात्रा मलाणा पहुंची। यहां देव परंपराओं के अनुसार देव परंपराएं निभाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें