फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरवरी से ढालपुर को लगेगी लिफ्ट, मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। शहर के सरवरी से ढालपुर के लिए लिफ्ट बनाई जाएगी। ऐसे में सरवरी से ढालपुर पहुंचने के लिए लोगों को बसों और ऑटों में 15-20 मिनट नहीं लगाने पड़ेंगे। इस लिफ्ट से सरवरी से ढालपुर पहुंचने में मात्र दो-तीन मिनट लगेंगे। चंद मिनटों सरवरी में प्रस्तावित पार्किंग के पास से ढालपुर तक पहुंचा जा सकेगा। अमृत योजना के तहत इस प्रोजेक्ट में करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

एक करोड़ रुपये की लागत से कुल्लू शहर की जनता को सरवरी से ढालपुर पहुंचने में सबसे निकटतम रास्ता मिल पाएगा। प्रोजेक्ट के लिए टेंडर भी कर दिए गए हैं। ऐसे में इस प्रोजेक्ट के जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। गौर रहे कि कुल्लू शहर में अमृत योजना के तहत करोड़ों का बजट खर्च किया जाना है। नगर परिषद के कई वार्डों में कार्य भी शुरू हो गए हैं। अभी सरवरी से ढालपुर के लिए जिस स्थान पर लिफ्ट लगाई जानी है, वहां पर अभी पार्किंग का निर्माण नहीं हुआ है। पार्किंग का निर्माण होने के बाद ही आगामी प्रक्रिया को अंजाम दिया जा सकेगा।

लगवैली चौक पर बनेगा सब वे
लगवैली चौक पर सब वे बनाया जाएगा। जहां से लगवैली की तरफ जाने वाले लोग भूमिगत रास्ते से बिना किसी परेशानी आ जा सकेंगे। आम तौर पर इस चौक को वाहनों के बीच पार करना मुश्किल होता है। इसके लिए स्थानीय विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से साथ मौके का निरीक्षण भी किया है।
विज्ञापन


पैदल चलने के लिए भी बनाया जाएगा रास्ता
सरवरी से ढालपुर तक जाने के लिए जहां लिफ्ट लगाई जाएगी। इसके अलावा सरवरी से ढालपुर तक जाने के लिए रास्ता भी बनाया जाएगा। पैदल जाने वाले लोग भी सरवरी से सीधा कोर्ट होकर ढालपुर पहुंच सकते हैं।

पर्यटकों और लोगों को मिलेगी सुविधा : महेश्वर सिंह
कुल्लू सदर विधायक महेश्वर सिंह के अनुसार सरवरी से ढालपुर के लिए लिफ्ट लगाई जाएगी। अमृत योजना के तहत प्रोजेेक्ट पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लिफ्ट की सुविधा मिल जाने से लोग करीब दो-तीन मिनट में सुगमता से ढालपुर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें