फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़सा में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या

विज्ञापन
गड़सा में महिला की हत्या मामले में छानबीन में जुटी पुलिस।-संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर थाना के गड़सा गांव में अज्ञात व्यक्ति ने रविवार रात बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। वृद्धा का शव उसके घर के पीछे पड़ा मिला। उसके मुंह, माथे और गले में गंभीर चोट के निशान मिले।
विज्ञापन

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने भादंसं की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मंडी से पहुंची एफएसएल टीम ने वारदात के साक्ष्य जुटाए। भुंतर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। जिला कुल्लू में चार दिन के भीतर यह हत्या का यह दूसरा मामला है।
अभी पुलिस मनाली गोलीकांड की जांच में जुटी है, वहीं गड़सा गांव में 60 वर्षीय शकुंतला देवी (60) पत्नी स्वर्गीय बिहारी लाल की हत्या कर दी। वह घर में अकेली रहती थी। पुलिस को दिए बयान में उनकी बेटी सरस्वती देवी उर्फ गीतू ने बताया कि उनकी मां शकुंतला देवी अकेली रहती थी। उनके पिता बिहारी लाल की मौत हो गई है। रविवार को भी मां ने पहले दोपहर और फिर शाम को फोन पर बात की और हालचाल जाना। इस दौरान रविवार रात 11:41 बजे उन्हें उनकी मां नंबर से फोन आया था। वह नींद में थी और फोन उठाने के बावजूद बात नहीं सुन पाई। फोन कटते ही उसने वापस फोन किया तो फोन उठाते ही एक व्यक्ति की आवाज सुनाई दी। उसमें वह कह रहा था कि आंटी पत्थरों की मारामारी कर रही है। आंटी को समझाओ। मैंने कहा कि तू इतनी रात को क्या कर रहा है।
विज्ञापन

ऐसा कहते ही उस व्यक्ति ने फोन काट दिया। उसे एहसास हुआ कि उसकी माता शकुंतला के साथ कोई लड़ाई-झगड़ा कर रहा है। उसने इस पर खेलणू गांव की की महिला जुगदेई को फोन किया और उनको मां के घर जाने को कहा। वह फोन पर बात करते-करते माता के घर पहुंची और घर के भीतर और बाहर देखने पर पाया कि गोशाला के पास घर के पीछे की शकुंतला पीठ के बल पड़ी है और उनकी मौत हो चुकी है।
बाद में जुगदेई ने वार्ड सदस्य तारा देवी उर्फ रीना ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद रात करीब 12 बजे के आसपास ही भुंतर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें