फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एचआईवी की रोकथाम के लिए 57 हॉट स्पॉट चिह्नित

Thu, 20 Nov 2025 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की 95 फीसदी आबादी के अब लिए जाएंगे सैंपल
विज्ञापन

हॉट स्पॉट में अधिक भीड़भाड़ और स्लम एरिया शामिल

राजीव नैय्यर
कुल्लू। जिले में एचआईवी एड्स की रोकथाम के लिए 57 हॉट-स्पॉट चिह्नित किए गए हैं। इनमें अत्यधिक भीड़भाड़ वाले और झुग्गी-बस्ती वाले इलाके शामिल हैं। चिह्नित किए इन क्षेत्रों में अब नियमित रूप से एचआईवी की जांच की जाएगी।
यह जांच गर्भवती महिलाओं, नशीली दवाओं के आदी लोगों और तपेदिक (टीबी) के मरीजों के ब्लड सैंपल के साथ कई संभावित लोगों के सैंपल लेकर की जाएगी।
गौर रहे कि जिले में एचआईवी एड्स की रोकथाम के लिए 95 फीसदी आबादी की जांच की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने शेड्यूल तैयार कर लिया है। विभाग ने स्वास्थ्य खंडों में भीड़भाड़ वाले इलाकों में हॉट स्पॉट चिह्नित किए हैं। इनमें अब लोगों के टेस्ट किए जाएंगे। इसके अलावा बड़े अस्पतालों समेत सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी मरीजों की सैंपलिंग होगी। बता दें कि जिले में स्वास्थ्य विभाग एचआईवी एड्स की रोकथाम के लिए हॉट स्पॉट पर टेस्टिंग करेगा। हॉट स्पॉट में अधिक भीड़भाड़ और स्लम एरिया को शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में नियमित तौर पर विभागीय टीम संभावित लोगों के सैंपल लेंगी। अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं, नशे की चपेट में आए लोगों और क्षय रोगियों के ब्लड सैंपल भी रोजाना लिए जा रहे हैं जिससे इनमें कोई एचआईवी पॉजिटिव न हो। अगर पॉजिटिव मामले सामने आएं तो उनका समय पर उपचार शुरू हो सके। इसके अलावा क्षय रोगियों की पहचान करने और लोगों को इस जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए विभाग जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड में समुदाय आधारित स्क्रीनिंग के साथ जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करवा रहा है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश ने कहा कि जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों में एचआईवी एड्स से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रमों के साथ ही सैंपलिंग भी जारी है। विभाग ने अब हॉट स्पॉट चिह्नित कर संभावित लोगों की सैंपलिंग भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एड्स से बचाव के लिए विशेष काउंसलिंग
जिले के तीन एकीकृत परामर्श एवं परीक्षण केंद्र (आईसीटीसी) क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, नागरिक अस्पताल मनाली और नागरिक अस्पताल निरमंड में भी लोगों की काउंसलिंग और टेस्टिंग जारी है। रोजाना गर्भवती महिलाओं के अलावा अन्य मरीजों और युवाओं की जांच और काउंसलिंग की जा रही है। जिला में ताजा विभागीय आंकड़ों के अनुसार कुल्लू में 100 से अधिक मरीज एचआईवी एड्स से संक्रमित हैं। - डॉ. रणजीत ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें