फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, चालक की मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कोकसर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में काजा के समीप लंगजा गेट के पास एक कार सड़क से 150 फीट नीचे लुढ़क गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार व्यक्ति रंगरिक निवासी 36 वर्षीय फुंचोग टशी पुत्र छेरिंग टशी काजा मंगलवार देर रात काजा से रंगरिक की ओर से आ रहा था। इस दौरान काजा से दो किलोमीटर दूर लंगजा गेट के पास कार एचपी 41 0957 अनियंत्रित होकर 150 फीट खाई में गिर गई और चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक लोक निर्माण विभाग में मैकेनिक के पद पर कार्यरत था। इस संबंध में एसडीएम सुभाष गौतम ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए काजा अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

रतन/बलदेव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें