फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्म निर्भर होने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनें महिलाएं
विज्ञापन

स्वच्छता शक्ति दिवस पर बोलीं बीडीओ कुल्लू जयवंती ठाकुर
परिवार की देखभाल के साथ अपने स्वास्थ्य को उचित ध्यान रखें : कमला
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। विकास खंड कुल्लू के महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूह और स्वच्छता दूतों ने स्वच्छता शक्ति दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विकास खंड अधिकारी डॉ. जयवंती ठाकुर ने की। इस मौके पर आईसीडीएस की सुपरवाइजर समिता और आयुर्वेदिक विभाग से कमला उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी कुल्लू डॉ. जयवंती ठाकुर ने कहा कि महिलाओं को सशक्त होने के लिए आर्थिक तौर पर आत्म निर्भर होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर होने रहे अत्याचारों के विरोध में आवाज उठानी होगी। आयुर्वेद विभाग से आई कमला ने कहा कि महिलाओं को अपने बच्चों और परिवार की देखभाल के अलावा अपने स्वास्थ्य को भी उचित ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और उनके निदान की जानकारी दी। आईसीडीएस विभाग से आई सुपरवाइजर समिता ने आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका तथा छह साल तक के बच्चों को दिए जाने वाले पोषाहार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना को लेकर भी अगवत करवाया। इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के समन्वयक रविंद्र कुमार शर्मा, अंजू कुमारी तथा एरिया समन्वयक सुनीता देवी तथा रोमा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें