फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतोष ठाकुर चुने मनाली खंड के प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोष ठाकुर चुने मनाली खंड के प्रधान
विज्ञापन

अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड मनाली के हुए चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ खंड मनाली के चुनाव वन्य प्राणी सूचना केंद्र के सभागार में आशु गोयल प्रभारी एवं संयोजक कुल्लू की अध्यक्षता में हुए। इसमें सर्वसहमति से लोक निर्माण विभाग से संतोष ठाकुर को प्रधान चुना गया। चुनाव यशवंत ठाकुर जिला अध्यक्ष आयुर्वेद कर्मचारी महासंघ, राम सिंह वर्मा प्रधान बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी महासंघ कुल्लू, चुनाव अधिकारी प्रभु दयाल शर्मा नगर परिषद मनाली और सहायक चुनाव अधिकारी लाल चंद की देखरेख में हुए।
विज्ञापन

शेष कार्यकारिणी में वरिष्ठ उप प्रधान सायला लामा लोक निर्माण विभाग, उप प्रधान सामान्य दिले राम पशुपालन विभाग, उप प्रधान महिला मुरतु देवी शिक्षा विभाग, उपप्रधान चतुर्थ श्रेणी खूब राम नगर परिषद, चिंतामणि वन विभाग, महासचिव गौतम चौहान पर्वतारोहण संसथान मनाली, संगठन सचिव राम सिंह नेगी स्वास्थ्य विभाग, सह सचिव ज्ञान सिंह वन विभाग, वित्त सचिव विजय कुमार ठाकुर आईपीएच, प्रेस सचिव शंकर देव लोक निर्माण विभाग को चुना गया। सदन में सर्वसहमति से प्रभु दयाल नगर परिषद मनाली को महासंघ का मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। जिला की तरफ से लाल चंद प्रधान चतुर्थ श्रेणी तथा जिला सहसचिव संजीवन चंदेल आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने कहा कि मनाली खंड की समस्याओं का मांग पत्र तैयार करके शीघ्र ही उपमंडल नागरिक अधिकारी एवं जिला नेतृत्व को प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें