राकेश अध्यक्ष, शिव बने जिला प्रधान
परिवहन निगम की चालक यूनियन के चुनाव संपन्न
संजीव कुमार को सौंपा मुख्य सलाहकार का पद
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पथ परिवहन निगम चालक यूनियन की कुल्लू इकाई के चुनाव करवाए गए। प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सर्वसहमति से हुए चुनावों में चालक राकेश कुमार को अध्यक्ष चुना गया है।
संजीव कुमार को मुख्य सलाहकार, शिव कुमार को प्रधान, जसवंत सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, राम दास व शिव चंद को उपप्रधान, धर्मपाल को सचिव, दलीप कुमार को सहसचिव, गोपाल सिंह को कोषाध्यक्ष, धर्मपाल-दो को संगठन मंत्री, कृष्ण चंद को प्रेस सचिव, गुरध्यान को मीडिया प्रभारी और विपिन राजपूत को लेखाकार नियुक्त किया है। इसके अलावा चेत राम, दीक्षित भारती, इंद्र सिंह, सुरेश कुमार, जितेंद्र, संजीव कुमार, हितेंद्र मंडयाल, नितेश कुमार, नवल कुमार, पूर्ण चंद, ओम प्रकाश, संजू राम, मान सिंह, दलीप कुमार, नरेश कुमार, बुद्धि राम, ईश्वर दास, इंद्र देव, खुशी राम, भूपेंद्र, प्रेम सिंह, राज कुमार, रूप चंद, लुदरमणि, मेघ सिंह, संजय कुमार, मदन लाल, मंगत राम और दुनी चंद को सदस्य बनाया गया है।