फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर माधोराय को श्रद्धालुओं ने लगाया गुलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुर माधोराय को श्रद्धालुओं ने लगाया गुलाल
विज्ञापन

हरिपुर में देवालयों में होली पर्व की रही धूम
अमर उजाला ब्यूरो
हरिपुर (कुल्लू)। ऊझी घाटी के हरिपुर में वीरवार को होली संध्या का आयोजन किया गया। ठाकुर माधोराय मंदिर में मनाए गए होली संध्या में लोक कलाकारों ने होली गीत पेश करके शानदार प्रस्तुतियां दीं। ठाकुर माधोराय कमेटी के प्रधान सुभाष ठाकुर ने कहा कि वीरवार को हरिपुर गांव के लोग एकत्रित होकर टोली में मंदिर पहुंचे और ठाकुर माधोराय को होली का रंग लगाकर आशीर्वाद लिया। ग्रामीणों ने धूमधाम से इस पारंपरिक उत्सव को मनाया।
विज्ञापन

देवता के पुजारी दौलत राम आचार्य, कारदार देवीदयाल शर्मा, माता नीलासुरी के पुजारी योगराज पुरोहित ने कहा कि माधोराय देवालय में भजन कीर्तन करने के बाद ग्रामीणों की टोली हरिपुर में देवता लक्ष्मी नारायण मंदिर के अलावा दतात्रेय मंदिर और माता नीला सुरी, सरसेई के रामंचद्र मंदिर, दशाल के गौरीशंकर मंदिर के देवालयों में जाकर भजन कीर्तन कर सुख-शांति का आशीर्वाद लिया। शाम के समय होलिका दहन के साथ होली की परंपरा संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें