फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिकर्ण में शानी स्नान करेंगे बिजली महादेव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू।
जिला कुल्लू के आराध्य देवता बिजली महादेव लाव लश्कर के साथ शिव नगरी मणिकर्ण में शाही स्नान करेंगे। देवता बिजली महादेव के साथ खराहल के आराध्य देवता माहुंटी नाग भी पवित्र स्नान करेंगे। मणिकर्ण में दोनों देवता मार्गशीर्ष पूर्णिमा तीन दिसंबर को प्रात:काल देव परंपरा के साथ शाही स्नान करेंगे। देवताओं के साथ सैकड़ों हारियान भी आस्था की डुबकी लगाएंगे।
दोनों देवता कई वर्षों के बाद मणिकर्ण में एक साथ शाही स्नान करने जा रहे हैं।

इसको लेेकर घाटीवासियों में खुशी की लहर है। देवलुओं और हारियानों ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं। 30 नवंबर को देवता लाव लश्कर के साथ मणिकर्ण के लिए रवाना हो जाएंगे। देवता बिजली महादेव इन दिनों मणिकर्ण घाटी की कशावरी फाटी के भ्रैंण गांव स्थित मंदिर में विराजमान हैं। यहां पर देवता की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। दशहरा समाप्त होने के बाद खराहल के पेच्छा गांव में देवता बिजली महादेव ने गूर के माध्यम से मणिकर्ण में जाकर शाही स्नान करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कारकूनों ने बिजली महादेव को शाही स्नान करवाने का निर्णय लिया। बताया जा रहा है कि मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन मणिकर्ण में अन्य देवी देवता भी स्नान को पहुंच रहे हैं। इसको लेकर मणिकर्णवासियों में खासा उत्साह है। लोगों ने बिजली महादेव के स्वागत की तैयारियां भी आरंभ कर दी हैं। देवता बिजली महादेव के कारदार अमरनाथ नेगी ने कहा कि देवता बिजली महादेव के शाही स्नान की इन दिनों तैयारियां जोरों पर है। 30 नवंबर को देवता लाव लश्कर के साथ भ्रैंण गांव से रवाना होंगे। 3 दिसंबर को प्रात:काल देवविधान के साथ देवता शाही स्नान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें