फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कर जायजा लेने निकले प्रत्याशी

विज्ञापन
VOTE - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। विधानसभा चुनाव को लेकर सुबह आठ बजे से पोलिंग बूथों पर लोगों की कतारें लगी रही। वहीं प्रत्याशी भी सुबह मतदान करने के बाद पोलिंग बूथों के दौरे पर निकल गए। कुल्लू सदर से कांग्रेस के प्रत्याशी सुंदर सिंह ठाकुर ने अपने ईष्ट देवी-देवताओं की पूजा के बाद तेगूबेहड़ में अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान किया। करीब 10 बजे सुंदर सिंह ठाकुर कार्यकर्ताओं के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे। उन्होंने पोलिंग बूथ पर मतदाताओं का रूझान भी मालूम किया।
विज्ञापन

वहीं कुल्लू सदर से भाजपा प्रत्याशी महेश्वर सिंह ने भी भगवान रघुनाथ की पूजा अर्चना के बाद रघुनाथपुर पोलिंग बूथ पर परिवार सहित मतदान किया। वहीं मनाली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हरिचंद शर्मा 8:30 बजे जगतसुख पोलिंग बूथ में मतदान किया। वहीं बंजार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार सुरेंद्र शौरी ने बंजार-2 पोलिंग स्टेशन से 8:05 पर वोट डाला। बंजार से कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य विक्रम सिंह ने अपनी मां डॉ शिवानी संग गड़सा पोलिंग बूथ में मतदान किया।
लाहौल-स्पीति से भाजपा के उम्मीदवार रामलाल मार्कंडेय ने उदयपुर पोलिंग बूथ में सुबह 8:20 पर मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर ने तीन बजे गैमूर पोलिंग स्टेशन में मतदान किया। वोट डालने से पूर्व रामलाल मार्कंडेय ने मृकुला देवी मंदिर जबकि विधायक रवि ठाकुर ने त्रिलोकनाथ मंदिर में माथा टेका। मतदान के बाद सभी प्रत्याशी पोलिंग बूथों का जायजा लेने के लिए निकल पड़े। प्रत्याशियों ने पोलिंग बूथों पर हो रहे मतदान को लेकर मतदाताओं की नब्ज टटोली। वहीं प्रत्याशियों को पोलिंग बूथों पर तैनात कार्यकर्ताओं ने चुनाव का अपडेट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें