फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल गान में बजौरा व समूहगान में सुल्तानपुर प्रथम

विज्ञापन
कटराईं में जिला जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अव्वल रहे प्रतिभागी मुख्यातिथि के साथ। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। जिला के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराईं में मंगलवार को 53वीं जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन किया गया । जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन की ओर से आयोजित पांच दिवसीय प्रतियोगिता के समापन पर जिला की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करके विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

एकल गान में सीसे स्कूल बजौरा ने बाजी मारी है। जबकि बागीपुल दूसरे तथा कटराईं तीसरे स्थान पर रहा है। समूह गान में सुल्तानपुर, हरिपुर तथा नग्गर, क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहा है। वन आर्ट प्ले में कटराईं पहले और आनी दूसरे, लोकनृत्य में सीसे आनी तथा सुल्तानपुर स्कूल संयुक्त रूप से पहले तथा दूसरे स्थान पर छात्रा स्कूल आनी रहा है। मेजबान कटराईं स्कूल सांस्कृतिक कार्यक्रम में ओवर आल बेस्ट रहा है। इस मौके पर स्थानीय स्कूल के प्रिंसिपल घनश्याम कपूर, स्कूली क्रीड़ा संगठन के संयुक्त सचिव नारायण शर्मा तथा सुरेश भारद्वाज समेत विभिन्न स्कूलों से आए अध्यापक व प्रतिभागी विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें