फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर कुल्लू बाजार में खूब रही रौनक

विज्ञापन
कुल्लू में धनतेरस के मौके पर आभूषणों की दुकान में खरीदारी करने जुटी खरीदारों की भीड़। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू/भुंतर। धनतेरस पर कुल्लू के बाजारों में दिनभर रौनक लगी रही। धनतेरस में जिला कुल्लू में करोड़ों का कारोबार हुआ। दीपावली से दो दिन पहले होने वाले इस पर्व पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। आभूषणों की दुकानों में धनतेरस पर सामान्य से अधिक माल बिका। धनतेरस पर सुबह से ही दशहरा उत्सव के लिए ऐतिहासिक ढालपुर मैदान की अस्थायी मार्केट सहित कुल्लू, भुंतर, मनाली शहर में बर्तनों व इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। धनतेरस पर कारोबारियों की ओर से ग्राहकों को कई तरह के ऑफर रखे गए थे। मॉल पर करीब 20 से 30 फीसदी तक डिस्काउंट दिया गया। जिसका लाभ लोगों ने धनतेरस पर खरीददारी कर किया।
विज्ञापन

 इधर गाड़ी की चाह रखने वालों ने टाटा, मारूति, टोयटा, निसान आदि कंपनियों के साथ एडवांस बुकिंग धनतेरस से एक दिन पहले ही कर रखी थी। लोअर ढालपुर में ज्वेलरी खरीदने आई खराहल घाटी की आरती, मधु ठाकुर, बदाह की सीमा और बबिता ने कहा कि धनतेरस पर सोना या चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इस पर्व के मौके पर उन्होंने चांदी के सिक्के व सोने के आभूषण खरीदे हैं। इस बार सोने के दाम पिछले साल की तुलना में अधिक है। बावजूद उन्होंने धनतेरस पर ज्वेलरी खरीदी है। ढालपुर मैदान की अस्थायी मार्केट में सजी बर्तनों की अस्थायी मार्केट में बर्तन खरीदने आए नानक चंद, दलीप और रेवत राम ने कहा कि धनतेरस पर बर्तनों की खूब खरीददारी हुई है। वहीं भुंतर बाजार में भी धनतेरस पर खूब रौनक रही। खासकर ज्वैलर्स और बर्तनों की दुकानों में ग्राहकों की खासी भीड़ रही। लोगों ने धनतेरस के मौके पर गहनों और बर्तनों की खूब खरीददारी की। भुंतर बाजार के अलावा शमशी, पारला भुंतर, शाढ़ाबाई, बजौरा में खरीददारी करने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ रही। डीके इलेक्ट्रानिक्स के संचालक अनंत सूद ने कहा कि धनतेरस पर इलेक्ट्रानिक्स का सामान खरीदने को लेकर लोगों में उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें