फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू विकास खंड में 478 गरीबों को मिला पीएम आवास

Sun, 04 May 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2024-25 के दौरान गरीब वर्ग के लोगों को स्वीकृत किए मकान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। विकास खंड कुल्लू में पीएम आवास योजना गरीबों का सहारा बनती जा रही है। गरीब वर्ग से ताल्लुक रखने वाले लोगों को खंड विकास अधिकारी कार्यालय कुल्लू से मकान स्वीकृत किए गए हैं।
इससे उनके मकान बनाने का सपना साकार होने लगा है। कुल्लू विकास खंड के तहत एक वर्ष के भीतर केंद्र सरकार की पीएम आवास योजना के तहत आशियाना बनाने के लिए धन उपलब्ध किया गया है। वर्ष 2024-25 में 478 लोगों को पीएम आवास स्वीकृत किए गए हैं। लोगों ने आवास बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। इनमें अधिकतर का मकान बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

कुल्लू विकास खंड की पंचायतों में गरीब वर्ग के लोगों ने योजना के लिए आवेदन किया था। इसके चलते वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान उपरोक्त लोगों के लिए ये मकान स्वीकृत किए हैं।
केंद्र सरकार ने 20 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की थी। इसमें समाज के गरीब और कमजोर वर्गों के लोगों को आवास बनाने के लिए राशि उपलब्ध करवाने का प्रावधान है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना में कुल्लू विकास खंड से पात्र लोगों को आवास आवंटित किए हैं। इनमें ज्यादातर आवास का काम पूरा हो चुका है। विकास खंड के तहत 2024-25 वित्त वर्ष में ऐसे गरीब 478 लोगों को मकान स्वीकृत किए हैं। - लक्ष्मी चंद शर्मा, खंड विकास अधिकारी कुल्लू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें