फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: दो एनएच समेत कुल्लू की 47 सड़कें अवरुद्ध, 100 गांवों में ब्लैक आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू/सैंज। बारिश-बर्फबारी के कारण दो एनएच समेत कुल्लू जिले की 47 सड़कों पर यातायात बाधित हुआ है। मार्गों पर भूस्खलन हुआ है जबकि एनएच भारी बर्फबारी के कारण अवरुद्ध हो गए है। मनाली-केलांग हाईवे तीन और औट-बंजार हाईवे 305 यातायात के लिए बंद हैं। जिले के करीब 100 गांवों में बिजली गुल हो गई है।
विज्ञापन

भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर जछनी के पास लोग और पर्यटक दिनभर परेशान हुए। जछनी में नाले में बह रहा मलबा सड़क पर आने से यहां दलदल बन गया। एक पर्यटक की गाड़ी भी फंस गई। इसे जेसीबी से निकाला गया। यहां पर निगम की बसों के साथ दूसरे वाहनों की दोनों तरफ लंबी कतारें लग गईं।
वार्षिक परीक्षा देने जा रहे छात्र-छात्राओं अन्य महिलाओं को लोगों ने पकड़ कर नाले से आरपार करवाया। इसके अलावा सैंज-न्यूली सड़क सियुंड के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से अवरुद्ध हो गई। लोगों को पैदल ही आरपार जाना पड़ा। घंटों बाद एनएचपीसी ने मशीनरी भेज कर सड़क को बहाल किया। बंजार के थाटीबीड़ सड़क पर गिरे भूस्खलन से मार्ग बंद हो गया। स्थानीय लोगों ने बेलचा उठाकर मार्ग को बहाल किया।
विज्ञापन

मणिकर्ण से बरशैणी मार्ग पर घटीगढ़ के पास पहाड़ी से मलबा गिरने का क्रम जारी रहा। यह हाल जिले की मणिकर्ण घाटी के साथ तीर्थन, बंजार, सैंज, लगवैली और ऊझी घाटी में देखने को मिला। मौसम का असर बिजली पर देखने को मिला। जिले में बिजली के 69 ट्रांसफार्मरों ने जवाब दे दिया है। कुल्लू, मनाली और बंजार में करीब 100 गांवों में बुधवार रात से अंधेरा छाया है। ब्लैक आउट होने से लोगों के साथ वार्षिक परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

....
अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि मौसम से बंद सड़कों, बिजली व पेयजल स्कीमों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें