फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में 47, मनाली में 25 सड़कों पर थमे पहिये

Wed, 27 Aug 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू-मनाली हाईवे पर डोहलू नाला टोल प्लाजा पर बह रहा ब्यास  नदी का पानी।-संवाद
विज्ञापन
बंजार और बाह्य सराज की सड़कों पर भी पड़ी भूस्खलन की मार
विज्ञापन

एनएच-305 के साथ बंद पड़ी बंजार-गुशैणी सड़क भी बनी परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दो महीनों से जारी बारिश ने जिले के 161 मार्गों को बंद कर दिया है। इनमें कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के 47 और मनाली के 25 सड़क मार्ग शामिल हैं। भूस्खलन और उफनती नदियों ने बंजार, बाह्य सराज, और सैंज के इलाकों में आवाजाही पूरी तरह ठप कर दी है।
खासकर सेब सीजन में ये बंदिशें किसानों और बागवानों के लिए गंभीर खतरा बन गई हैं। स्थानीय प्रशासन बहाली के प्रयास कर रहा है लेकिन मौसम की अनिश्चितता काम को धीमा कर रही है। इससे घाटी की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है। बाह्य सराज आनी-निरमंड में 46, बंजार-सैंज में 45 और मनाली में 25 सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन

जिले के किसान-बागवान दो माह से बंद सड़कों के बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। बारिश ने इनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। प्रसिद्ध बागवान नकुल खुल्लर, दिले राम, मंगत राम और सोहन लाल ने कहा कि तीन-चार सालों से बागवानी पर बरसात की मार पड़ रही है।
विज्ञापन

इस बार दो माह से लगातार बारिश का क्रम जारी है। सड़कें भी बंद हैं। इसका नुकसान जिले के हजारों बागवानों को उठाना पड़ रहा है।
जिले की मुख्य सड़क औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 के साथ बंजार-गुशैणी, भुंतर-मणिकर्ण, लारजी से सैंज-न्यूली तथा अब कुल्लू से मनाली का संपर्क भी कट गया है। इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं, सरकार को इसका अध्ययन करने की जरूरत है।
लोक निर्माण कुल्लू के अधीक्षण अभियंता जीतेंद्र गुप्ता ने कहा कि सड़कों को बहाल करने का काम चल रहा है लेकिन मौसम बार-बार खलल डाल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें