फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 45 जेबीटी शिक्षक बने मुख्याध्यापक, आदेश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू में 45 जेबीटी शिक्षकों को वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नत कर मुख्याध्यापक बनाया गया है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने पदोन्नति संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। पदोन्नत शिक्षकों की नियुक्ति उन विद्यालयों में की गई है, जहां मुख्याध्यापक के पद लंबे समय से रिक्त थे।
विज्ञापन

विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की सिफारिशों के आधार पर यह पदोन्नति की गई है। लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे शिक्षकों में आदेश जारी होने से खुशी का माहौल है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक डॉ. सुनील दत्त ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार जिला कुल्लू में 45 जेबीटी शिक्षकों को मुख्याध्यापक पद पर पदोन्नत किया गया है। सभी पदोन्नत शिक्षकों को रिक्त पदों पर तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों को निर्धारित समयावधि के भीतर नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना कार्यालय को देनी होगी।
...
इन्हें मिली पदोन्नति
पदोन्नत शिक्षकों में निर्मला देवी, सुरेंद्र सिंह, डेजी महंत, सुनील दत्त, सपना शर्मा, श्याम शर्मा, मेहर दास, बबीता ठाकुर, सत्या कुमारी, मेहर चंद, बाल कृष्ण, दुनी चंद, रूप चंद, चंदे राम, गुलाब सिंह, बालकृष्ण, तोता राम, बनर्जी लाल शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, बृजलाल, ताराचंद, मीनाक्षी, हंसराज, राजेंद्र कुमार, हीरा देवी, चुन्नीलाल महाजन, रविंद्र कटोच, सत्यपाल, गोपाल सिंह, रीला देवी, खिमा राम, सुनील कुमार, बलदेव कुमार, प्रीति देवी, सुनीता देवी, ममता रानी, सरला देवी, नीमा डोलकर, मीनाक्षी गोस्वामी, शालिनी महंत, दिलीप सिंह, प्रताप सिंह, रविंद्र कुमार, अरुण देव तथा मेहर चंद मेहता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें