फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी में खुला रहेगा तांदी-किलाड़ मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र को जोड़ने वाली तांदी-किलाड़ सड़क को बीआरओ पूरी सर्दी में यातायात के लिए बहाल रखेगा। 94 आरसीसी ने बर्फबारी से पहले ही इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर हैं। लाहौल घाटी में मौसम साफ होते ही सीमा सड़क संगठन ने उदयपुर-तांदी, उदयपुर से किलाड़ मार्ग बहाली का कार्य आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन

उदयपुर-केलांग के बीच बुधवार को वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। अब लोग टैक्सियों में पुन अपने गंतव्यों की ओर आवाजाही कर सकेंगे। लेकिन किलाड़ के लिए कुछ दिन का समय लग सकता है। सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों ने तांदी-किलाड़ मार्ग पूरी सर्दी में यातायात बहाल रखने का दावा किया है। घाटी में तीन दिनों तक हुई बर्फबारी से फिसलन का भी खतरा बना है। सीमा सड़क संगठन ने उदयपुर-तांदी और उदयपुर-किलाड़ रोड से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। घाटी में बर्फबारी के बाद वाहनों की आवाजाही ठप होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बुधवार से उदयपुर-केलांग के बीच छोटे वाहनों से आवाजाही कर सकेंगे। हालांकि निगम की बसों की आवाजाही मार्च माह तक नहीं हो पाएगी। ऐसे में सर्दी के दिनों में घाटी का आवागमन छोटे वाहनों पर ही होगा। उदयपुर में तैनात 94 आरसीसी के ओसी हरीश बाबू ने बताया कि तांदी से किलाड़ तक मार्ग पूरी सर्दी में यातायात के लिए बहाल रखा जाएगा। भारी बर्फबारी के कारण रोड बीच में बाधित रह सकता है। उन्होंने बताया कि बुधवार को उदयपुर-केलांग पर छोटेे वाहन दौड़ सकेंगे और जल्द ही किलाड़ रोड को भी खोला जाएगा। 70 आरसीसी ने केलांग से गुफा होटल तक मार्ग यातायात के लिए बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें