फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन में पेयजल सप्लाई होगी बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। उपमंडल के पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा हिमपात, कड़ाके की ठंड से जाम हुई पेयजल की पाइपों को दुरुस्त करने में आईपीएच विभाग के कर्मचारी डट गए हैं। विभाग के काम शुरू करने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

आईपीएच विभाग के अधिकारियों का दावा है कि तीन दिनों के भीतर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इससे लोगों को पेयजल संबंधी दिक्कतों से जूझना नहीं पड़ेगा। पेयजल पाइपें जाम होने से कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता योगराज ने कहा कि शरची, बांदल, तिंदर, बठाहड़, मशियार के साथ श्रीकोट की पाइप लाइनें जाम हो गई हैं। इससे पेयजल आपूर्ति में दिक्कतें आ रही हैं। समस्या को देखते हुए विभाग के समस्त कर्मचारी लाइनों को ठीक करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि तीन से चार दिनों के भीतर पेयजल आपूर्ति को सुचारु करवा दिया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रों के ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें